अफवाहों से रहें सावधान, देश एकजुट होकर करेगा हर चुनौती का सामना – प्रमोद वर्मा

Share
गाजीपुर जखनियां । क्षेत्र के जखनिया मंडल प्रथम अंतर्गत बूथ संख्या 242 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के बीच लोगों को पूरी तरह सतर्क और संयमित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी तत्व अनावश्यक अफवाहें फैलाकर देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि देश में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा आवश्यकताओं का प्रमुख केंद्र है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल को लेकर वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति बन रही है। बावजूद इसके, भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों, विभिन्न देशों के सहयोग और पिछले एक दशक में विकसित हुई आत्मनिर्भरता के बल पर इन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है।प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के हित में एक साथ खड़े होने का है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले तत्व देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह जागरूक रहे और जिम्मेदारी का परिचय दे।युवाओं की भूमिका पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और जब युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगती है, तो देश तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने ‘MY भारत’ संगठन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है। युवाओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए जा रहे सुझाव और उनके विचार देश के लिए अमूल्य हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मवीर राजभर, महामंत्री पंकज सिंहा, कृष्ण कुमार, बिंदु गुप्ता, अमन वर्मा, गुड्डू गुप्ता, विपिन कुमार, चंद्रमा राम, प्रमोद जायसवाल, संतोष चौरसिया, गोलू गुप्ता, अशोक यादव, कन्हैया, अमित, गुड़िया देवी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *