एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण व मेधावी छात्रों का सम्मान

Share
गाजीपुर जमानियां। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में 29 मार्च को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सभी ने भागीदारी को निभाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली। आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5 वीं, 6 वीं, 7 वीं, 8 वीं एवं 9 वीं एवं 11वीं के छात्रों को स्कूल प्रबंधन सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्कॉलरशिप के रूप में चेक प्रदान किए। यह पहल विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास है। इसके साथ ही पिछले वर्ष के तरह इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी स्कॉलरशिप के रूप में चेक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के इस कदम से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्राचार्य श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है, और ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन अभिभावकों के धन्यवाद ज्ञापन और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख डॉ देवेंद्र वर्मा शैक्षणिक समन्वयक शगुफ्ता रहमान विद्यालय के शिक्षक छोटे लाल, शशिबाला देवी, रूपा गुप्ता, गुलशन रहमान, सिद्धार्थ शंकर यादव, शानू, धर्मेंद्र यादव, विद्यालय के छात्र एवं उनके परिजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *