शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Share
भदोही। जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील भदोही में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, उप जिलाधिकारी, तहसील भदोही अरुण गिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र, तहसील औराई में उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी भानसिंह, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक राजस्व व पुलिस टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करते हुए निर्देशन किया कि टीम लीडर तत्काल उसी दिन प्रकरण का स्थलीय मुआयना करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने हेतु शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाये, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें। शिकायतों को पारदर्शी ढंग से गुणवत्तानुरूण निस्तारण कराये,अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। तहसील भदोही सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये फरियादियों के कुल 42 प्रार्थना पत्रों में से 06 मामलों में त्वरित संयुक्त टीम भेज कर निस्तारण किये गये, शेष प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए समय-सीमा में समाधान करने का निर्देश दिया। सभी तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम मेें सुशासन आधारित लगायें गये विभिन्न कैम्पो-बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्नयन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल ने तहसील भदोही के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करते हुए सुशासन को स्थापित किया, साथ ही आईजीआरएस में प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाईन ‘‘सर्विस डिलीवरी’’ की सेवाओं में वृद्धि किया गया।
 मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि प्राथमिक स्तर पर ही विकास खण्ड कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय व विभागाध्यक्ष द्वारा गुणवत्ता व संतुष्टिपरक समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाय तो फरियादियों को जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त व सीएम पोर्टल पर शिकायत करने की स्थिति ही नही आयेगी। तहसील औराई में उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी के समक्ष फरियादियों में कुल 32 में 06 का निस्तारण किया तथा तहसील ज्ञानपुर उप जिलाधिकारी भानसिंह के समक्ष कुल 23 में से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *