पुलिस मुठभेड़ में 20 मुकदमों का शातिर अपराधी पस्त, पैर में लगी गोली

Share
नजीबाबाद (बिजनौर)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नजीबाबाद पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक शातिर गौकश और पुलिस के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला।घेराबंदी देख पुलिस पर झोंका फायर   नजीबाबाद पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि गौकशी की घटनाओं में वांछित अभियुक्त आजाद पुत्र हनीफ (निवासी ग्राम हुसैनपुर) अपने साथी उस्मान उर्फ बाबू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटद्वार से नजीबाबाद की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही जाफराबाद चौकी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। सामने से आ रही संदिग्ध प्लैटिना मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अभियुक्त पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली अभियुक्त आजाद के पैर में लगी और वह मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी उस्मान जंगल की झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी नजीबाबाद में भर्ती कराया है।भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस। पशु वध करने के उपकरण जिनमें पशु वध करने के धारदार औजार और रस्सी आदि शामिल हैं, तथा घटना में वाहन, प्रयुक्त नीले रंग की प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद की। 20 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास पकड़ा गया अभियुक्त आजाद एक हिस्ट्रीशीटर स्तर का अपराधी है। उस पर बिजनौर जिले के विभिन्न थानों (किरतपुर, नजीबाबाद, नगीना देहात आदि) में गैंगस्टर एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त उस्मान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *