नवागत थाना प्रभारी ने प्रधानों संग की बैठक, कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना परिसर म्योरपुर में सोमवार को नवागत थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में होने वाली गतिविधियों की सूचना समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराते रहें, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। ग्राम प्रधानों ने बैठक में अवैध खनन, नशाखोरी, आपसी विवाद और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा समाधान के लिए सुझाव भी दिए। इस पर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने सभी मुद्दों के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। बैठक में थाना स्टाफ के साथ प्रधान राजपति विश्वकर्मा, गणेश जायसवाल, सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, बुद्धिनारायण, सीताराम, बच्चेलाल प्रजापति, रामनरेश जायसवाल, प्रेमचंद यादव, जगनारायण, इंगुरफूल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *