गौ रक्षा दल में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, संगठन को मिले मजबूत नेतृत्व

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। गौ रक्षा दल में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। मनीष कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अमित राजपूत को जिला अध्यक्ष (कानपुर देहात) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां अजय कुमार शर्मा द्वारा कराई गई हैं, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष कुमार और अमित राजपूत लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और गौ सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए अजय कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इससे गौ रक्षा दल और अधिक सक्रिय व प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *