हलिया (मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज बाजार के रामलीला गली निवासी फल विक्रेता ओमप्रकाश केशरी उर्फ सचिन किराए के मकान में फल गोदाम बनाकर फलों को बेचने के लिए रखे हुए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब अज्ञात कारणों से मकान के भीतर आग लग गई।अगल बगल के लोगो ने मकान के भीतर से धुआं निकलने पर फल विक्रेता को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर गोदाम पर पहुंचे फल विक्रेता व स्थानीय लोग आनन फानन में डिब्बा बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से मकान के भीतर दो कमरों में प्लास्टिक के कैरेट तथा लकड़ी की पेटियों में रखा सेब, संतरा, नारियल,कीवी, अंगूर, केला आदि जलकर नष्ट हो गया। फल विक्रेता ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि किराए के मकान में बनाए गए फल गोदाम में दो कमरों में रखा गया करीब 25 हजार रुपए का फल संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया है। गोदाम में आग कैसे लगी पता नही चल सका है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने फल विक्रेता को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।