लखनऊ l जिला सहकारी बैंक लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं सहकारिता मंत्री जे०पी० एस० राठौर के नेतृत्व में ज़िले की बी-पैक्स- कुम्भरांवा एवं बी० पैक्स गोधना का शुभारम्भ वीरेन्द्र प्रताप सिंह (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, लखनऊ) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान व्यापारी व समिति सदस्यों को सम्बोधिंत करते हुये चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, हर सदस्य तक सरकार की सुविधायें आसानी से पहुंचे इसके लिये आपकी बी०-पैक्स शुरू की गयी है। इसका निर्वाचन द्वारा संचालक मण्डल का चयन किया गया।समितियों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है।कार्यालय स्थापना हेतु 2 लाख रुपए और खाद-बीज के व्यापार हेतु 10 लाख रुपये की लिमिट स्वीकृति की गयी। जमीन उपलब्ध होने पर विधिवत इनकी विल्डिंग निर्मित कर आम जन की सेवा की जायेगी। भारत सरकार के प्रधानमंती नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सहकार से समृद्धि” द्वारा गरीब, मजदूर, किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु जिला सहकारी बैंक लखनक संकल्पवध्द है। उन्होंने कहा किसानों का ही थी हमारे लिए सर्वपरी है हमारा किसान खुशहाल होगा तो देश उन्नति की ओर आगे बढ़ेगा इस अवसर पर विनय प्रताप सिंह संचालक, दिवाकर सिंह उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक, अवधेश सिंह प्रधान, गौरव सिंह विमलेश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष सहित जिला सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक वैशाली सिंह, बैंक सी०ई०ओ० आवेश प्रताप मौर्य डीजीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सचिव, अध्यक्ष गण की उपस्थिति रहीं।