98.8451236 प्रतिशतक स्कोर, सामान्य वर्ग में 2680वीं रैंक; डॉक्टर बनकर समाज सेवा का है सपना

Share
गाजीपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा रिया सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रिया ने 720 में से 646 अंक प्राप्त करते हुए 98.8451236 प्रतिशतक हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 6123 तथा सामान्य वर्ग (General Category) में 2680वीं रैंक प्राप्त कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/जारी स्कोर कार्ड के अनुसार रिया सिंह ने भौतिक विज्ञान में 130 अंक, रसायन विज्ञान में 156 अंक तथा जीवविज्ञान (बॉटनी एवं जूलॉजी) में पूरे 360 अंक अर्जित किए। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनकी मेहनत, लगन और सुनियोजित तैयारी को साबित कर दिया।रिया की इस उपलब्धि पर उनके पिता अरविंद प्रताप सिंह, माता रेनू सिंह तथा चाचा अजीत सिंह (मंटू) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता रिया के अनुशासित अध्ययन, कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिया भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।परिणाम घोषित होने के बाद रिया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, शिक्षकों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रिया की इस उपलब्धि से जनपद के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।रिया सिंह का सपना एक संवेदनशील और सफल डॉक्टर बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है। रिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *