गंगोह। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल के सहयोग से लाल पैथोलोजी राम बाग रोड पर साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के रीजन चेयरमेन रवि शंकर गर्ग व अध्यक्ष दीशु नामदेव ने फीता काट कर किया। शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रोल आदि की जांच की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक डा. सुभाष सैनी ने बताया कि सोमवार को 90 लोगों की जांच कराई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ लायन अरविंद कपूर ने कहा कि आज के समय में सभी जांचे महंगी होती जा रही हैं।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ऐसे आयोजनों से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होने बताया कि जांच शिविर 18 जुलाई तक जारी रहेगा। इस अवसर पर लायन अध्यक्ष दीशु नामदेव के अलावा सचिव पंकज राजपूत, अतुल मित्तल, अशोक ठकराल, अरविंद टेबक आदि मौजूद रहे।