ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दो दिनों में 24 वारंटी गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने दो दिवसीय ऑपरेशन कन्विक्शन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 12 से 13 जुलाई तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 24 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान गैंगस्टर एक्ट, स्थायी वारंटों तथा न्यायालय से निर्गत अन्य वारंटों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से चलाया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, वन अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बीएनएस, एनआई एक्ट समेत विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित थे।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ थानावार कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज से 4, करमा से 1, घोरावल से 2, शाहगंज से 3, पन्नूगंज से 1 (बाल अपचारी), ओबरा से 1, कोन से 4, दुद्धी से 3, बभनी से 1, पिपरी से 1 तथा अनपरा से 3 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण, न्यायालयी वारंटों के समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *