‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सन शाइन पब्लिक स्कूल में 200 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share
जमानियां। विकासखंड क्षेत्र के दिलदारनगर मार्ग स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक सर्वानंद सिंह ने पौधरोपण कर किया। इसके बाद विद्यालय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह तथा वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इस अवसर पर विद्यालय परिसर में करीब 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, पीपल, बरगद, गूलर, शीशम, महोगनी, कटहल, सहजन, अमरूद, ढाक, पलाश, रुद्राक्ष सहित कई औषधीय एवं छायादार देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।संस्थापक सर्वानंद सिंह ने कहा कि वन महोत्सव भारत में प्रतिवर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाने वाला राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, वनों की कटाई पर रोक तथा लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मानसून का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान लगाए गए पौधों के जीवित रहने और तेजी से विकसित होने की संभावना अधिक रहती है।प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लोगों को अपनी मां और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने सभी से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन महोत्सव के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण एवं पौध वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित आवरण बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका पूजा सिंह, प्रधानाचार्य ए.के. बघेल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *