भदोही। जनपद पुलिस ने शुक्रवार को 11 शांति भंग के अंदेशा में धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं
यातायात पुलिस द्वारा 192 वाहनों का चालान कर 2,22,500 रुपए का समन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/इस दौरान थाना ज्ञानपुर के उपनिरीक्षक सत्येंद्र राय द्वारा ग्राम जगापर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा ग्राम तिलंगा से 2 तथा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा ग्राम जौहरपुर से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थाना भदोही के उपनिरीक्षक विजय कुमार सरोज द्वारा सिविल लाइन जलालपुर कस्बा भदोही से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थाना चौरी के उपनिरीक्षक होरी लाल द्वारा ग्राम जमुंआ से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थाना सुरियावां के उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा द्वारा ग्राम पलवारपुर से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 170 दो पहिया वाहनों व 22 चार पहिया वाहनों सहित कुल 192 वाहनों का चालान कर दो लाख 22 हजार 500 रुपए का समन किया गया।