श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग से भक्तिमय हुआ खड़िया, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। खड़िया बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में समाजसेवी सन्नी शरण के सौजन्य से आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान कथा परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रीराम-सीता विवाह की झांकी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।कथा व्यास ने श्रीराम-सीता विवाह के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। समाजसेवी सन्नी शरण के आयोजन में चल रही श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कथा के पांचवें दिन सन्नी शरण, शिवकुमार सिंह, संजीव जायसवाल, अक्षय गुप्ता, लालबाबू प्रधान, भूषण अग्रवाल, अशोक चैबे, अवनीश दुबे, विवेक पटेल, राजाराम गुप्ता, विवेक बंसल, कौशल, संदीप गुप्ता और मिथिलेश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता का जयघोष कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *