*फिरोजाबाद*। एका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सिकंदरपुर से खचेर सिंह उर्फ मुकेश निवासी ग्राम मदार, थाना एका को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में आरोपित के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना एका में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, उपनिरीक्षक विश्वेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।