अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सम्मान यदुपति नर्सिंग

Share
गाजीपुर जमानियां। यदुपति नर्सिंग मेडिकल कॉलेज करमहरी देवैथा में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस विद्यार्थियों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जयंती को हर्षौल्लास के साथ मनाया। इसके साथ ही मरीजों की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र छात्राओं को योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने केक काटकर आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रबंधक उपेंद्र सिंह उर्फ शिवजी ने कहा कि मरीजों की बिना किसी भेदभाव के सेवा करने का प्रण भी लिया। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर उनकी याद में समर्पित है। स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नर्सिंग छात्र छात्राओं की  महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। रणविजय सिंह ने कहा कि आज के दिन नर्सों के सेवाभाव को विशेष रूप से सलाम किया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/bjp-mahila-morchas-protest-is-becoming-a-joke/पहली बार अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस वर्ष 1974 में मनाया गया था। यह दिवस स्वास्थ्य क्षेत्र के चिकित्सा कार्यों में नर्सों के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि  करमहरी देवैथा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल छात्र छात्राओं के लिए इस दिन को खास बनाया। सिंह ने कहा कि उनका 24 घंटे का समर्पण मरीजों के लिए अमूल्य है। अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *