धोखाधड़ी एवं एनडीपीएस एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Share
 भदोही। थाना चौरी पुलिस टीम ने मंगलवार को धोखाधड़ी एवं एनडीपीएस एक्ट में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।read more:https://pahaltoday.com/illegal-occupation-of-land-victim-appeals-to-dm-for-justice/
एसपी अभिनव त्यागी ने जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी
संबंधित को सख्त निर्देश दिए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिरी सूचना के आधार पर धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चौरी से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त युवराज सिंह पुत्र स्व.राजबिहारी सिंह निवासी अमवा कला भवानीपुर थाना चौरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *