डिलीवरी के नाम पर महिला से 1.26 लाख की ठगी, 32 हजार वापस

Share

आजमगढ़ निराला नगर निवासी वंदना श्रीवास्तव पत्नी अश्वनी श्रीवास्तव के पास डिलीवरी के नाम पर फोन आया। जालसाज के झांसे में आकर उन्होंने 1,26,999 रुपये भेज दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही कोतवाली साइबर टीम ने साइबर पोर्टल पर कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। टीम के प्रयास से 32,000 रुपये आवेदिका के खाते में वापस करा दिए गए। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास जारी हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई सागर कुमार रंगू, कांस्टेबल नीरज पटेल और राजन गौड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *