20 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त को मुर्धवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पिपरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ थानाध्यक्ष राजेश जी चैबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर धोकी नाला मोड़, मुर्धवा के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने मुकेश मुंडा पुत्र बटोही मुंडा, निवासी ग्राम धमधमिया, थाना खलारी, जिला राँची, झारखंड, उम्र करीब 32 वर्ष को सुबह करीब 10ः25 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना पिपरी में दर्ज मु.अ.सं.-119/2026, धारा 316(3), 319(2), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *