सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करमा थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छह अभियुक्तों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फिरोज पुत्र सत्तार निवासी पगिया, अभय पटेल उर्फ छेदी पटेल पुत्र रामरूप पटेल निवासी भरकवाह, सुबास पुत्र रामलोचन, विनोद पुत्र स्व. शिवानन्द, मिठाई लाल पुत्र स्व. हिरामन तथा मनोज कुमार पुत्र नन्दलाल, सभी निवासी सिरसिया ठकुराई, थाना करमा शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक गिरी, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, महिला कांस्टेबल सन्ध्या पाण्डेय और महिला कांस्टेबल उमा सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।