तिरंगा यात्रा में गूंजी युवाओं के अधिकारों की आवाज

Share

सोनभद्र। युवाओं के रोजगार, सम्मान और अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा एवं युवा अधिकार यात्रा का आयोजन किया गया। युवा शक्ति, सोनभद्र के नेतृत्व में निकली यात्रा अकड़हवा पोखरा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान युवाओं ने रोजगार, स्थानीय उद्योगों में प्राथमिकता और अपने अधिकारों की रक्षा को लेकर जोरदार आवाज उठाई।यात्रा का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्थानीय उद्योगों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने तथा युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजकों ने कहा कि युवा सशक्तिकरण मिशन रोजगार हेतु स्थानीय उद्योग यात्रा के माध्यम से सोनभद्र के युवाओं की रोजगार संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनकी आवाज प्रशासन तथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। अभिषेक चैबे, अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अपना दल (एस) ने युवाओं से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्थानीय उद्योगों में प्राथमिकता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यात्रा के दौरान युवा शक्ति की यही पुकारकृरोजगार, सम्मान और अधिकार जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। आयोजकों ने यात्रा को युवाओं की एकजुटता और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने वाला सफल कार्यक्रम बताया। कार्यक्रम में दिनेश बीयार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल (एस), राधिका पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, अंजनी पटेल, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस), विवेक कुमार पाण्डेय, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच, आलोक पांडेय, प्रदेश सचिव युवा मंच, अभिषेक पटेल, प्रीति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सुरजीत पटेल, विनोद यादव, अरुण पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव शिवदत्त दुबे, मुकेश पटेल, सुरेंद्र राजपूत, सचिव श्यामसुंदर पटेल, बाबूराम पटेल, सौरभ मौर्या, राकेश पटेल, विजय पटेल, सतीश पटेल, संजय सोनी, मीडिया सचिव नीरज सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल तथा कार्यकारिणी सदस्य नन्दू पटेल, रामलाल प्रजापति, के.डी. पटेल और ओम प्रकाश पटेल उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/

सड़क हादसे में आटो सवार पांच श्रद्धालु घायल
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कलवारी-खलियारी स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। रविवार को चंदौली जनपद के चकिया से घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार उमा-महेश्वर धाम में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी सीएनजी ऑटो जैत गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पहिया पड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच श्रद्धालु घायल हो गए।बताया गया कि चकिया क्षेत्र से कई श्रद्धालु सीएनजी ऑटो में सवार होकर शिवद्वार धाम जा रहे थे। जैसे ही ऑटो सदर कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप पहुंची, मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ऑटो सड़क पर पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित पांच श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *