बीना, सोनभद्र। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला विंध्यनगर-शक्तिनगर मुख्य मार्ग बारिश के बीच बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है तथा प्रतिदिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका जताई है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/यह मार्ग एनटीपीसी समेत क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के कर्मचारियों, श्रमिकों, व्यापारियों और हजारों स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि फ्लाई ऐश से लदे भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि बरसात में जलभराव ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। उधर, एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के तृतीय चरण विस्तार कार्य के चलते मुख्य मार्ग पर बनाए गए संकरे और घुमावदार डायवर्जन से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। भारी और छोटे वाहनों के एक साथ गुजरने में दिक्कत होने से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनटीपीसी प्रबंधन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत, प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।