पेट्रोल भरवाने की लाइन में विवाद, दो पक्षों में हुआ मारपीट

Share

बीना, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के दौरान लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों और चप्पलों से हमला कर दिया, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में करीब दस मिनट तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। मारपीट के दौरान पेट्रोल भरवाने आए लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। शक्तिनगर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *