जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विस्थापन का किया विरोध

Share

सोनभद्र। नगवां विकासखंड के पपड़हवा ग्राम पंचायत में सोमवार को पेड़ हैं तो प्राण हैंश् अभियान के तहत ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके बाद किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में पल्हारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया तथा संभावित विस्थापन का विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि उद्योग स्थापित करने के नाम पर आदिवासी परिवारों को विस्थापित करने की कोशिश की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आदिवासी परिवारों का एक भी घर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना था कि यदि विकास कार्य करना है तो ऐसे स्थानों का चयन किया जाए, जहां लोगों का विस्थापन न हो और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *