गंज । वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत कार्यक्रम नमामि भारतम् का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अध्यापक अरुण त्यागी के निर्देशन व अध्यापक ओमप्रकाश के संचालन में कालेज में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा पूर्ण वंदेमातरम् का एक सुर में सामूहिक गायन किया गया।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद द्वारा छात्र छात्राओं को वंदेमातरम मे इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह गीत हमारे देश की एकता और अखंडता का परिचायक है। इस कार्यक्रम मे ज्ञानेद्र सिंह निरंजन लाल दिनकर सिंह अखिलेश चन्द्र शर्मा रवि प्रकाश आर्य अनिल कुमार जसवीर सिंह सुशील कुमार राहुल कुमार सुमित कुमार अंशुल कुमार शिव नंदन यादव बबीता सिंघल दीना रानी मेघना शर्मा प्रेरणा शर्मा विकालना छवि रश्मि आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।