श्री गणेश की पीतल की प्रतिमा का पूरे भक्ति भाव व विधि विधान के साथ गंगा बैराज पर निर्वहन

Share
 बिजनौर । नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर ( खाटू श्याम ) की मंदिर समिति एवं मुख्य पुजारी प० कौशल किशोर कौशिक व अस्मांक कौशिक द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान श्री गणेश की पीतल की प्रतिमा का पूरे भक्ति भाव व विधि विधान के साथ गंगा बैराज पर ले जाकर परपंरा का निर्वहन किया गया । विसर्जन से पूर्व प्रातः काल विशेष पूजा अर्चना आरती व हवन किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने मे बाद  श्रद्धालुओं द्वारा  गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के गगनभेदी नारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । भक्ति गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने नम आंखो से भगवान श्री गणेश को विदाई दी । गंगा बैराज पर ले जाकर पवित्र गंगा जल में स्नान कराकर मूर्ति विसर्जन की परपंरा को पूरा किया गया । पंडित कौशल किशोर कौशिक ने बताया कि इस पीतल की प्रतिमा को पुनः मंदिर में ले जाकर आगामी वर्ष में स्थापना के लिए सुरक्षित रख दिया जायेगा । इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि मां गंगा में जो प्रदूषण दिन ब दिन बढता जा रहा है उस पर काफी हद तक रोक लग जायेगी। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी इसी प्रकार की पीतल की मूर्ति स्थापित कर गंगा प्रदूषण को रोकने में सहयोग प्रदान करने आहवान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *