ललितपुर-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) बिरधा के ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय बिरधा पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला को चयन वेतनमान कै संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि संगठन
के माध्यम से शिक्षकों के चयन वेतनमान के संदर्भ में लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है।लेकिन शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/संगठन के संज्ञान में आया है कि चयन वेतनमान की पत्रावलियों को तैयार करते समय वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया और पारदर्शिता की कमी भी प्रदर्शित हो रही है।दिसम्बर 2024 में दस वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों से पहले जनवरी 2025 और सितम्बर 2025 में दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जा रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत चयन वेतनमान की सूची में अनेक शिक्षकों को माह अप्रैल की वेतन में चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है जबकि उसी सूची में अंकित अन्य शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान नहीं किया गया है l दिसम्बर 2024 में सेवाकाल के दस वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ अभी तक प्रदान नहीं किया गया है।शिक्षकों में रोष व्याप्त है।उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि 10 मई तक ब्लॉक के चयन वेतनमान की श्रेणी में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए।विद्यालयों का निरीक्षण सकारात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किया जाए।शिक्षकों की अन्य समस्याओं को अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की है।ज्ञापन देते समय ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार,ब्लॉक मंत्री गौरीशंकर सेन,ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, डायरेक्टर वेतन भोगी ऋण समिति अवधेश कुशवाहा,चन्द्रकुमार राजपूत,रामकिशोर विश्वकर्मा,श्रीमन अहिरवार,दयाचंद्र मौजूद रहे