कानपुर देहात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे दूसरी बार सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष, कानपुर देहात नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए आरिफ खान ने बताया।read more:https://pahaltoday.com/after-a-fight-between-two-parties-the-road-was-blocked-and-government-work-was-obstructed/विशेष रूप से जननायक राहुल गांधी नेता विपक्ष लोकसभा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने, हेतु अवसर देने तथा डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की उपस्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की। साथ ही मैं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह के प्रति भी गहरा आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके कुशल नेतृत्व में सोशल मीडिया विभाग लगातार अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उनके मार्गदर्शन में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का कार्य और अधिक मजबूत हुआ है। कानपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर जिनका निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं स्नेह हमेशा मेरे साथ रहा है। उनके नेतृत्व और प्रेरणा से मुझे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ करने की शक्ति मिलती रही है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा, संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक अवसर मानता हूँ। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सोशल मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करूंगा। विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले समय में डिजिटल माध्यमों के जरिए कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का कार्य पूरी सक्रियता के साथ किया जाएगा