शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बालू ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई।

Share
 कानपुर देहात,शासन के निर्देशों तथा जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम उप जिलाधिकारी सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, एआरटीओ सोमलता यादव, खनन अधिकारी अर्जुन कुमार एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिकंदरा क्षेत्र स्थित रशधान चौकी पर देर रात विशेष जांच अभियान चलाते हुए बालू से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में निर्धारित मानकों से अधिक बालू लादकर परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 01 वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/peace-committee-meeting-concluded-in-the-police-station-premises/अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ सड़कों को भी भारी क्षति पहुंचती है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी  कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वाहन संचालकों एवं परिवहनकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें तथा ओवरलोडिंग से बचें, जिससे सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *