एसआरएमयू में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

Share

श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) में एआईसीटीई के समन्वयन से “यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज” विषयक तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ मंगलवार को विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की समझ को विकसित करना तथा शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिकता, संवेदनशीलता और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं विभागाध्यक्षों एवं पंजीकृत शिक्षकगणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील और नैतिक नागरिकों का निर्माण करना है जो समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज पर आधारित शिक्षा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में मानवीय दृष्टिकोण, सामाजिक उत्तरदायित्व और बेहतर जीवन मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एआईसीटीई द्वारा आयोजित यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों को अपने शिक्षण में मानवीय मूल्यों को प्रभावी रूप से समाहित करने में सहयोग प्रदान करेगा। एफडीपी के उद्घाटन सत्र में रिसोर्स पर्सन आलोक कुमार पांडेय, को-फैसिलिटेटर डॉ. हेमलता जैन एवं हिमांशु कुमार द्विवेदी, ऑब्जर्वर डॉ. नियति गर्ग तथा रीजनल कोऑर्डिनेटर्स डॉ. उपासना मिश्रा, प्रो. गौरव मिश्रा एवं डॉ. बी. एन. पांडेय ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम के संचालन में प्रशिक्षित लोकल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स प्रभात कुमार एवं डॉ. रुचि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं एसआरएमयू की ओर से कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में प्रो. (डॉ.) कुलभूषण सिंह ने जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा व्यवस्था में नैतिकता, सह-अस्तित्व, सहयोग और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *