युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

Share

थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की विधवा मां ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात ग्राम महमूदपुर माफी निवासी रोहित उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/महिला का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी से फोन पर संपर्क कर पुत्री के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें और उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि उसका पीछा किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *