फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना टूंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 317/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी राहुल पुत्र भुवनेश्वर, निवासी टापा खुर्द, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद को गुरुवार को टापा खुर्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।