ललितपुर- हिन्दू हृदय सम्राट, सहृदय, मृदुभाषी, न्यायप्रिय, बैद्यनाथ समूह को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले,समूचे बुन्देलखण्ड भर में होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले,गरीबों और कमजोर तबके के लोगों की सदैव मदद करने वाले, छात्रों और युवाओं की सदैव मदद करने वाले,बुन्देलखण्ड के भामाशाह, समाजसेवी, बुन्देलखण्ड एकीकरण समिति के संस्थापक,श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर,पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास झांसी के संस्थापक, पूर्व सांसद (झांसी, हमीरपुर )पूज्यनीय स्व.डा.पं. विश्वनाथ शर्मा की 87 वीं जयंती पर उन्हें सांसद कार्यालय ललितपुर में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी ललितपुर दिनेश गोस्वामी एड०,बुन्देलखण्ड ऐकीकरण समिति के जिला प्रभारी डाक्टर एस.पी. पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कौंतेय,पूर्व प्रधान भाजपा नेता उमाशंकर चौबे, भाजपा नेता महेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल रायकवार, मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र पाठक,मनोहर अहिरवार, अजय कुमार, मुन्ना राजा आदि उपस्थित रहे ।