वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज नई पीढ़ी को छाया, स्वच्छ वातावरण और सुकून दे रहे हैं – बिरला

Share

कोटा, । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वन विभाग ने ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स गिराने की अभिनव पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का यह समन्वय भविष्य के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।बिरला ने कहा कि आरटीयू परिसर की हरियाली इस बात का प्रमाण है कि वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज नई पीढ़ी को छाया, स्वच्छ हवा और सुकून दे रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से आग्रह किया कि वे केवल पौधे लगाकर ही न रुकें, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी नियमित देखभाल भी करें।उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का संदेश आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से कोटा-बून्दी के हर गांव, शहर, विद्यालय और परिसर को अधिक हराभरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *