पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में सपा का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

Share

बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहराइच में 284- विधानसभा मटेरा व 286- विधानसभा सदर का संयुक्त पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम जिला पार्टी कार्यालय के निकट बाबा साहब अंबेडकर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री यासर शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की, जबकि संचालन जफर उल्ला खां ‘बंटी’ ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण व स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं, किसान और व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में विकास के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और किसानों की समस्याओं पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि यासर शाह ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी हो रही है।जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सपा हमेशा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अंत में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *