भदोही। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया गया। जहां पर तमाम प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने जनपद न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। जनपद न्यायाधीश ने पेड़-पौधों के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। इससे जहां तमाम प्रकार के फल मिलते हैं तो वहीं यह शुद्ध हवा भी देते हैं। वहीं डीएफओ विवेक यादव ने वृक्षों के महत्व के बारे बताया तथा वर्तमान में वृक्षारोपण के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। इस मौके पर अपर जिला जज एवं त्वरित न्यायालय-। पुष्पा सिंह, अपर जिला जज एवं त्वरित न्यायालय-।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ लोकेश मिश्र, पूर्णकालिक सचिव आशीष कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनामिका चौहान, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन-। अंशुमान, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय शशि किरन तथा न्यायालय के कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।