12 साल बाद यमुना पुस्ता बांध सड़क की बदली तस्वीर, सफाई व मरम्मत शुरू

Share

नोएडा! करीब 12 वर्षों से बदहाल सेक्टर-94 रायपुर से सेक्टर-135 नंगली वाजिदपुर तक 11.2 किलोमीटर लंबी यमुना मार्जिनल बांध की चार लेन सड़क की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर व बीच में उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई-छंटाई के साथ कूड़े की सफाई भी कराई जा रही है। ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से मुलाकात कर कार्य शुरू कराने पर आभार जताया और उन्हें पुष्पगुच्छ व शहीद सुभाष चंद्र बोस की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ वहीं जीएम सिविल अशोक कुमार अरोड़ा को शहीद चंद्रशेखर आजाद की पेंटिंग भेंट की गई। अशोक चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा वर्ष 2021 से लगातार सड़क की सफाई और मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। अब प्राधिकरण ने कार्य के लिए 34.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें करीब 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त सिंचाई विभाग को जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क के दुरुस्त होने से आसपास के गांवों और सेक्टर-126 से 135 व सेक्टर-168 के निवासियों को एक्सप्रेसवे के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डीपी चौहान, अशोक चौहान, हरेन्द्र अवाना और सत्येंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *