नोएडा ! भारतीय किसान यूनियन गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने मुजफ्फरनगर स्थित संगठन के कार्यालय में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस दौरान किसान हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन की गतिविधियों तथा गौतम बुद्ध नगर की विभिन्न क्षेत्रीय एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अशोक भाटी ने भाकियू द्वारा लगातार उठाई गई मांगों के बाद सलारपुर में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आधुनिक बारात घर को स्वीकृति मिलने तथा सलारपुर-भंगेल पुल के निर्माण से जुड़े प्रयासों के लिए चौधरी राकेश टिकैत का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ उन्होंने कहा कि भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्र की जनहित से जुड़ी समस्याओं को लगातार मजबूती के साथ उठाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के साथ किसानों एवं क्षेत्रवासियों की लंबित समस्याओं के समाधान पर भी मंथन हुआ। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन द्वारा किसान नेताओं की जांच और उससे जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर भी चर्चा की गई। चौधरी राकेश टिकैत ने किसान एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहने तथा संगठन को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर झलकेस बाबूजी, सुखबीर प्रधान, चरण सिंह भाटी, सुभाष भाटी, कृष्ण भाटी, मनोज त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।