नेपालगंज रोड तक दौड़ेंगी ट्रेनें, 31 अगस्त को होगा रेल लाइन विस्तार का शुभारंभ

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। बहराइच सांसद आनंद गौड़ के विशेष प्रयासों के तहत रेलखंड के बहुप्रतीक्षित ब्रॉड गेज एवं विद्युतीकरण कार्य के पूरा होने के बाद अब इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। 31 अगस्त को नवनिर्मित विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। रेलवे के इस कदम से सीमावर्ती क्षेत्र के साथ ही पयागपुर और आसपास के यात्रियों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अरिजीत सिंह के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 1:30 बजे रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार भी शुरू किया जाएगा।
रेल सेवाओं के नेपालगंज रोड तक विस्तार की जानकारी सामने आने के बाद पयागपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों में खासा उत्साह है। लोगों का कहना है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कि लंबे समय से इस रेलखंड के विकास और ट्रेनों के विस्तार की प्रतीक्षा की जा रही थी। ब्रॉड गेज लाइन और विद्युतीकरण के बाद क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।हालांकि यात्रियों ने रेलवे से अब अगली कड़ी के रूप में नेपालगंज रोड और बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की मांग उठाई है। रेल यात्री बलदाऊ माहेश्वरी अंशुल मालानी, सुमित जयसवाल समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि नेपालगंज रोड तक ट्रेनों का विस्तार स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब यहां से राजधानी दिल्ली, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी एवं नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो।यात्रियों ने कहा कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार, कारोबार, शिक्षा और इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली समेत महानगरों का रुख करते हैं। वर्तमान में उन्हें कई बार ट्रेन बदलने या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। यदि नेपालगंज रोड से सीधे प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हो जाएं तो बहराइच, पयागपुर, नानपारा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
लोगों ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि नेपालगंज रोड को भविष्य में लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाए। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सकेगा। 31 अगस्त का दिन क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *