जलभराव के चलते भरभराकर गिरा विशाल पेड़, बिजली के तीन खंभे टूटे

Share

बहराइच ( पयागपुर )। नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसों का कारण भी बनती जा रही है। नई बस्ती मोहल्ले में शनिवार देर रात जलभराव के बीच सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तीन खंभे भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे भूपगंज बाजार और आसपास के क्षेत्र के करीब आधे हिस्से की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो विशाल पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा था और उसके साथ बिजली के तीन खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बिजली के तार टूटने की आशंका को देखते हुए तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई।बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से भूपगंज बाजार के करीब आधे हिस्से के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटवाने तथा क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत कराने की मांग की।

स्थायी जलनिकासी की मांग

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश का पानी कई स्थानों पर जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है। सामाजिक कार्यकर्ता नितिन माहेश्वरी, दीनू माहेश्वरी, योगेश और आलोक शुक्ला ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था के साथ कमजोर पेड़ों और बिजली के खंभों का भी निरीक्षण कराया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *