नगीना । कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के अधिकारियों द्वारा खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर कोतवाली देहात के गांवों में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों व समूह की महिला सदस्यों को जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना प्रभारी अधिकारी डा. के.के.सिंह एवं डा. प्रतिमा गुप्ता आद ने गांव- नूरुल्लापुर एवं सैदखेडी, कोतवाली आदि में कृषि विज्ञान केंद्र नगीना द्वारा खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम में उपस्थित समूह की महिला सदस्यों एवं कृषकों को निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी गई-read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/– जिसमें हरी खाद या नवरत्न हरी खाद का प्रयोग एवं महत्व, गोबर की खाद एवं वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग एवं महत्व, खेती में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती में प्रयोग होने वाले अवयवों को शामिल करना, अपने घर पर ही प्राकृतिक जैविक रासायन एवं जैव खादों का निर्माण करे। इसके लिए प्रत्येक किसान अपने खेत पर वर्मीकम्पोस्ट इकाई, अजोला इकाई एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित इकाई स्थापित कर फसलों की पोषक तत्वों की मांग के अनुरूप ही पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी गई।