सीओ ने पुलिस चौपाल में दी महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

Share
नगीना । गाँव गांव पहुंचकर चौपाल लगाकर  पुलिस उपाधीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने कहा कि संचार क्रांति के दौर में साइबर ठगी व साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचने के लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए।  नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में आयोजित पुलिस चौपाल में सीओ राजेश कुमार सोलंकी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के आदेश दिए।इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा,साइबर अपराधों,यातायात नियमों व कानून व्यवस्था के संबंध में आमजन को जागरूक किया।उन्होंने यूपी-कॉप ऐप पर घर बैठे शिकायत दर्ज करने और अन्य सुविधाओं के लिए भी यूपी-कॉप ऐप के बारे में जानकारी दी। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने लोगों को नए आपराधिक कानूनों बीएनएस(भारतीय न्याय संहिता)की जानकारी दी तथा जागरूक किया।नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/उन्होंने कहा कि यदि आपको अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे अथवा यदि कहीं कोई वाद विवाद या झगड़ा होते देखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साइबर सुरक्षा के प्रति नागरिकों को सचेत करते हुए बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन में आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक न खोलें,ओटीपी शेयर न करें।उन्होंने  सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी बताया।सेफ ट्रेवलिंग के लिए यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों(शराब पीकर वाहन न चलाने,दुपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने) के पालन के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबरों से अवगत कराते हुए बताया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 और साइबर क्राइम के लिए 1930 नंबरों का उपयोग करें।
 पुलिस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *