यातायात उपनिरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

Share
 महराजगंजः  पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में उपनिरीक्षक यातायात अरुणेन्द्र प्रताप सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रैंक स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी यातायात भी उपस्थित रहे। पदोन्नति के अवसर पर अधिकारियों ने अरुणेन्द्र प्रताप सिंह के सफल कार्यकाल और बेहतर भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *