मिशन शक्ति केंद्र की पहल से फिर खुशहाल हुए परिवार, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

Share

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस पारिवारिक विवादों के निस्तारण के साथ टूटते रिश्तों को संवारने की पहल कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना नौतनवा स्थित मिशन शक्ति केंद्र की मध्यस्थता से सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े अभिभावकों और परिजनों को थाने पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।इस दौरान पुलिस टीम ने परिजनों से बातचीत कर उनके अनुभव और फीडबैक भी लिए। महिलाओं ने मिशन शक्ति केंद्र की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संवेदनशीलता के साथ समाधान का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि विवादों के निस्तारण के बाद उनके पारिवारिक जीवन में फिर से खुशियां लौटी हैं और वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई यह पहल पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली और पारिवारिक विवादों को संवाद एवं मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की भूमिका को दर्शाती है। महराजगंज पुलिस की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *