जनहित की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

Share

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया। साथ ही जनपद में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में शुरू हुई पहल के लिए जिलाधिकारी का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से जनपद में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग लगातार उठाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता के चलते बहुप्रतीक्षित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है, जिससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सम्मान-पत्र भेंट करते हुए प्रदेश सरकार के लैंड पूलिंग मॉडल को सोनभद्र में भी प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। साथ ही नगर विकास की योजनाओं में नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, बिजली, दूरसंचार और जल निगम सहित सभी विभागों के समन्वय से कार्य कराने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बार-बार सड़कों की खुदाई जैसी समस्याओं से बचा जा सके। व्यापार संगठन ने सीबीएसई विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने मांग की कि स्कूल खुलने से पहले विद्यालय अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर पुस्तकों की सूची, प्रकाशक एवं निर्धारित मूल्य सार्वजनिक करें तथा इसकी प्रति बीएसए और डीआईओएस को भी उपलब्ध कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र में बढ़ते प्रदूषण और औद्योगिक इकाइयों से कथित रूप से हो रहे पर्यावरणीय प्रभावों पर चिंता जताते हुए प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नियमित सुरक्षा ऑडिट और उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की भी मांग उठाई गई। मौके पर प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी, प्रदीप जायसवाल, यशपाल सिंह, दीप सिंह पटेल, विनय जायसवाल, सुनील सरोज, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *