कायमगंज / फर्रुखाबाद सी. पी. विद्या निकेतन (CPVN) में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईसीएसई (कक्षा 10) में 98.80% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली मेघल गुप्ता आकर्षण का केंद्र रहीं।कक्षा 10 के अन्य टॉपर्स में आशी गंगवार (97.60%), सोहन अग्निहोत्री व आर्यन गुप्ता (94.40%), पुलकित गंगवार (93.00%) सहित कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्टता का परचम लहराया।read more:https://khabarentertainment.in/the-light-of-learning-culture-and-creativity-an-unforgettable-saga-of-the-second-convocation-with-udaan-2026/
वहीं कक्षा 12 में चक्रेश (97.25%) ने बाजी मारी। उनके साथ आर्यन राज (95.50%), कशिश गंगवार व मेधावी परी (94.50%), आशुतोष सिंह (93.25%) समेत अनेक विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।समारोह में डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेयी व उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने मेधावियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
डायरेक्टर ने छात्रों की सफलता को मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया, वहीं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य में और ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन हरीश पचौरी ने किया, जबकि संपूर्ण व्यवस्था एस. के. बाजपेयी व पंकज शुक्ला के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।