ब्लॉक कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की शिक्षा, दस्तावेज़ीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया।read more:https://khabarentertainment.in/crackdown-on-illegal-codeine-cough-syrup-trade-in-ghazipur-two-accused-surrender-three-still-absconding/बैठक के दौरान बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें प्रमुख मुद्दा रहीं। इस पर अभिभावकों ने चिंता जताते हुए समाधान की मांग की। वहीं जयवीर सिंह ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं को उठाया और प्रधानाध्यापक से सहयोग मांगा।प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान और बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी देते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बन चुके हैं, उनके आधार कार्ड बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर बनवाए जाएंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों के बैंक खाते का आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है, साथ ही खाता सक्रिय होना भी जरूरी है। प्रधानाध्यापक ने चिंता जताई कि सरकार द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कई अभिभावकों ने बच्चों के लिए नई कॉपियां नहीं खरीदी हैं, जिससे बच्चे पुरानी कॉपियों में ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की बुनियादी शैक्षिक जरूरतों को प्राथमिकता दें।बैठक में यह संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि शिक्षा केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। यदि अभिभावक जागरूक होंगे, तो बच्चे निश्चित रूप से बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर खेतल सिंह, जयवीर, नीरज, रविकांत, मेमवती, सत्यवती, पिंकी, फूलमती, सीमा, भगवान देवी, नफीसा बेगम, मोनी, अंशी, रीतिका, आशा सहित कई अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।