उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को गांव निवासी श्यामाकांती पत्नी सुमेर लोध ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके जेठ राजू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। तहरीर के आधार पर अचलगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।इसी क्रम में 10 नवंबर को अचलगंज पुलिस ने मामले में वांछित राजकुमार उर्फ रामकुमार, संजय और डब्लू लोध निवासी पड़री कला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया।