गोवर्धन पूजा पर गौशालाओं में हुआ गौ-पूजन, गायों को खिलाया गया पोषण आहार

Share
नवाबगंज,उन्नाव। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को अमरेथा और नवाबगंज स्थित गौशालाओं में गौ-पूजन एवं गौ-सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गायों को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया और गुड़, चना व केला सहित पोषण आहार खिलाया गया।हाईवे स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र अमरेथा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार की मौजूदगी में ग्रामसभा प्रशासक भोला राजपूत ने गायों का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नवाबगंज कस्बे की कान्हा गौशाला में भी गौ-सेवा कर गोवंश को आहार खिलाया गया। अधिकारियों ने लोगों को गौ-सेवा और पशु संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मौर्य, पशुधन प्रसार अधिकारी सुजाता प्रियदर्शिनी गौतम, प्रदीप कुमार, पैरावेट राकेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *