बच्चों के भोजन को लेकर नहीं आनी चाहिए शिकायत: डीएम 

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स समिति की बैठक हुई। जिसमें पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां जल्द विद्युत संयोजन कराया जाए, ताकि केंद्रों का सुचारू संचालन हो सके। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों और उनके अभिभावकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पौष्टिक, स्वच्छ और मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा में डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म और गुणवत्तायुक्त भोजन देने तथा इसकी नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोजन को लेकर किसी भी स्तर पर शिकायत नहीं आनी चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमित वजन कराने और जरूरत पड़ने पर एनआरसी से जोड़कर पोषण सेवाएं देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं को समय पर लाभ देने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। साथ ही शत-प्रतिशत कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में नियमित साफ-सफाई, लीकेज रोकने, खिड़की-दरवाजे और रंग-रोगन सहित मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए।इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, डीपीओ दिनेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, डीडीओ एवं डीपीआरओ सपना अवस्थी समेत सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *